फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drug smuggler Shubhankaran sent to preventive custody for three months

Kangra News: तीन माह के लिए निवारक हिरासत में भेजा नशा तस्कर शुभकरण

Wed, 04 Feb 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler Shubhankaran sent to preventive custody for three months
धर्मशाला। नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में संलिप्त आरोपी शुभकरण उर्फ शिवू निवासी वार्ड-2, टेलीफोन एक्सचेंज पालमपुर को तीन माह के लिए निवारक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज हैं और उससे चिट्टा (हेरोइन) और चरस बरामद की गई थी। आरोपी बार-बार गिरफ्तारी और जमानत पर रिहा होने के बावजूद नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस एवं खुफिया रिपोर्टों से यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आपूर्ति एवं वितरण में सक्रिय भूमिका निभा रहा था, जिससे सामाजिक शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा की ओर से आरोपी के विरुद्ध स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत निवारक हिरासत का प्रस्ताव 27 दिसंबर 2025 को तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया था। सक्षम प्राधिकारी ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 23 जनवरी 2026 को आरोपी को तीन माह की अवधि के लिए जिला कारागार कांगड़ा स्थित धर्मशाला में निरुद्ध करने के आदेश पारित किए थे।
विज्ञापन

आदेश जारी होने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस थाना पालमपुर ने उसे पकड़ने के लिए विशेष गुप्त टीम का गठन किया था। पुलिस ने आरोपी शुभकरण उर्फ शिवू को मंगलवार को सिद्धबाड़ी से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया और उसे जिला कारागार धर्मशाला में निवारक हिरासत में भेज दिया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगेगा और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed