फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drivers are fearless, parking their vehicles near the warning board

Kangra News: चालक बेखौफ, चेतावनी बोर्ड के पास पार्क कर रहे वाहन

Thu, 28 Aug 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drivers are fearless, parking their vehicles near the warning board
धर्मशाला नगर निगम कार्यालय के साथ रेनशटर के आगे पार्क की गाड़ियां। संवाद
चालक बेखौफ, चेतावनी बोर्ड के पास पार्क कर रहे वाहन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में यातायात नियमों को दिखा रहे ठेंगा
रेन शेल्टर के बाहर भी वाहन खड़े, सड़कों पर रुक रहीं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में सड़क के किनारे वाहन न खड़े करने के लिए पुलिस की ओर से 1500 रुपये जुर्माने के चेतावनी बोर्ड लगाने के बावजूद कुछ वाहन चालक बिना खौफ सड़कों के किनारे अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, स्मार्ट रोड किनारे राहगीरों के चलने के लिए बनाए गए फुटपाथों पर भी वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। ऐसे में राहगीरों को मजबूरन सड़कों पर चलना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि पुलिस की ओर से स्मार्ट रोड की दीवारों पर जहां चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं वहीं वाहनों को बेखौफ खड़ा किया जा रहा है।
इससे स्मार्ट सिटी की सुंदरता पर भी दाग लग रहा है। वाहन चालकों का जहां मन कर रहा है वे वहीं अपने वाहनों को पार्क कर रहे हैं। कोतवाली से लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड तक करीब तीन किलोमीटर की सड़क पर हर जगह यही स्थिति है। शहर में बसें रुकने के लिए बनाए गए रेन शेल्टर के बाहर वाहनों को खड़ा कर रखा है और बसें इस वजह से सड़क पर यात्रियों को उतार और चढ़ा रही हैं। इस वजह से सड़कों पर जाम के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

पुलिस समय-समय पर ऐसे वाहन चालकों के चालान भी काटती है लेकिन बावजूद इसके चालक नहीं मान रहे हैं। स्मार्ट सिटी में अवैध पार्किंग की समस्या यहां की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से समय-समय पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं लेकिन फिर भी लोग मानते नहीं है। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए जाएंगे कि सड़क के किनारे वाहन खड़े करने वालों के लगातार चालान किए जाएंगे। जगह-जगह 1500 रुपये जुर्माना के पोस्टर भी लगाए गए हैं।

- हितेश लखनपाल, एएसपी कांगड़ा।

नगर निगम धर्मशाला की ओर से कई जगह पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। जल्द डीसी कांगड़ा इसकी नोटिफिकेशन जारी करेंगे। चिह्नित स्थानों पर वाहन खड़े करने के लिए लोगों को पार्किंग शुल्क चुकाना होगा। पुलिस के साथ मिलकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की प्लानिंग की जा रही है।
- जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed