{"_id":"66721944151e0ca40e077424","slug":"drinking-water-supply-reduced-by-20-minutes-in-many-areas-in-dharamshala-division-kangra-news-c-95-1-ssml1020-137799-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला मंडल में कई क्षेत्रों में 20 मिनट घटाई पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला मंडल में कई क्षेत्रों में 20 मिनट घटाई पेयजल सप्लाई
Wed, 19 Jun 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में प्रचंड गर्मी के चलते जलशक्ति विभाग की दर्जनों पेयजल परियोजनाएं हांफना शुरू हो गई हैं। हालात ऐसे हैं कि पेयजल परियोजनाओं में जलस्तर घटने के चलते विभाग ने कई क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई के समय में कटौती करनी शुरू कर दिया है। धर्मशाला मंडल के तहत इस समय सोकणी द कोट, भत्तला, खनियारा, रक्कड़, तंगरोटी, सुक्कड़, सराह, मंदल, टंग और नगर निगम के वार्ड 13 और 14 और दाड़ी-बड़ोल में पहले रोजाना डेढ़ से दो घंटे तक पानी की आपूर्ति हो रही थी। अब परियोजनाओं में जलस्तर घटने से इन क्षेत्रों में 15 से 20 मिनट तक पानी की आपूर्ति में कटौती की गई है।
पानी के समय में की गई कटौती से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें रोजाना की तरह पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए प्रचंड गर्मी के परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, कई जगह लोगों को ट्यूबवेल और प्राकृतिक स्रोत पर निर्भर होना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक जलशक्ति विभाग की धर्मशाला में 38 पेयजल परियाेजनाएं हैं। इसमें नौ परियोजनाओं का जलस्तर 50 फीसदी तक कम हो गया है। ऐसे में विभाग ने दूसरी साथ लगती स्कीमों से पानी उठाना शुरू कर दिया है ताकि लोगों को पानी की किल्लत न हो।
धर्मशाला की नौ पेयजल स्कीमों में पेयजल की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई को सुचारू रखने के लिए दूसरी स्कीम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लोगों से अपील है कि जहां पर पेयजल किल्लत चल रही है। वहां के लोग विभाग को इसकी जानकारी दे। वहीं पानी की बर्बादी न करें।
विज्ञापन
सुमित कटोच, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति मंडल धर्मशाला
खनियारा में नलों में टपका मटमैला पानी
सोमवार को हुई बारिश के बाद जलशक्ति विभाग की पेयजल स्कीमों में गाद जमा हो गई। विभाग ने बिना फिल्टर किए मटमैले और दूषित पानी की आपूर्ति कर दी। धर्मशाला नगर निगम के वार्ड-15 खनियारा में मंगलवार को लोगों के नलों में मटमैला पानी आने से परेशानी झेलनी पड़ी। लोग न तो पानी को पीने में प्रयोग कर सके और न ही उससे घर के कामों में इस्तेमाल कर सके। विभाग की इस लापरवाही से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, लोगों को कहना है कि एक तो समय पर पानी नहीं आ रहा है। पानी आ भी रहा है तो वह पीने योग्य नहीं है। विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित ठाकुर ने कहा कि लोगों की शिकायत मिली है कि नलों में मटमैला पानी आ रहा है। इसकी जांच की रही है। वहां तैनात कर्मचारियों और जेई से भी इसका जवाब मांग गया है।