फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Do not ignore TB symptoms: Reena

टीबी के लक्षणों को न करें नजरअंदाज : रीना

Sun, 20 Sep 2026 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Sep 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore TB symptoms: Reena
दो सप्ताह से अधिक खांसी समेत अन्य लक्षण दिखें तो तुरंत करवाएं जांच
विज्ञापन

जसूर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को खंड विकास कार्यालय नूरपुर में टीबी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अशोक कुमार ने की। उन्होंने कहा कि टीबी गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर उपचार मिलने पर इसका पूरी तरह इलाज संभव है।

वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक रीना गुप्ता ने बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, रात को पसीना आना, वजन कम होना, भूख न लगना और बलगम में खून आना टीबी के संभावित लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। इस दौरान टीबी मुक्त पंचायतों के प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed