फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   District level chess championship from tomorrow in Paprola

Kangra News: पपरोला में जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप कल से

Fri, 01 May 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 01 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
District level chess championship from tomorrow in Paprola
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला के दावत रेस्टोरेंट में तीन मई को अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11 व अंडर-17 (ओपन और गर्ल्स) जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिला कांगड़ा शतरंज संघ के सचिव जगदीश चंदेल ने बताया कि यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रत्येक वर्ग (ओपन और गर्ल्स) से शीर्ष दो-दो खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाएगा जिनकी एंट्री फीस जिला संघ वहन करेगा।


सुबह 10 बजे शुरू होने वाली प्रतियोगिता के मुकाबले स्विस सिस्टम से 4 राउंड में खेले जाएंगे। विजेताओं को ट्रॉफी व ई-प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 600 रुपये शुल्क के साथ 2 मई की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। खिलाड़ी हिमाचल का निवासी और जिला कांगड़ा शतरंज संघ में पंजीकृत होना चाहिए। संघ के अध्यक्ष कुलवंत राणा, संस्थापक शरद चंद्र, आयोजन सचिव मनीष कुमार व सदस्य अमर सिंह ने अधिक से अधिक बच्चों के भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed