{"_id":"67f3dff247988db41a0ca5d3","slug":"discussion-in-gujarat-for-cooperation-in-development-of-dairy-in-himachal-kangra-news-c-95-1-ssml1008-172356-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हिमाचल में डेयरी के विकास में सहयोग के लिए गुजरात में चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हिमाचल में डेयरी के विकास में सहयोग के लिए गुजरात में चर्चा
Tue, 08 Apr 2025 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:51 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के आनंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का दौरा करते हुए कृषि मंत्री चंद्र कुमार और
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में डेयरी और पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देने की दृष्टि से कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात के आनंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और विधायक मलेंद्र राजन भी शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मनीष शाह से मुलाकात कर हिमाचल के पर्वतीय भूगोल को ध्यान में रखते हुए डेयरी क्षेत्र में तकनीकी सहयोग, पशु आहार की उपलब्धता, रोग नियंत्रण, उत्पादकता बढ़ाने, विपणन नेटवर्क को मजबूत करने, और किसान हितैषी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
डॉ. मनीष शाह ने हिमाचल प्रदेश के लिए उपयुक्त तकनीकी नवाचारों और एनडीडीबी की पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह गुजरात में डेयरी विकास के सफल मॉडल को हिमाचल में भी अपनाया जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने अमूल चॉकलेट प्लांट, आनंद का भी भ्रमण किया और वहां चॉकलेट निर्माण की आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली, तथा ब्रांडिंग और मार्केटिंग रणनीतियों का अवलोकन किया।