फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Discussion between Bindal, Jairam and Hoshiyar on Dehra politics and the role of Dhawaala

Kangra News: बिंदल, जयराम और होशियार के बीच देहरा की राजनीति और धवाला की भूमिका पर चर्चा

Fri, 16 May 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 16 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Discussion between Bindal, Jairam and Hoshiyar on Dehra politics and the role of Dhawaala
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह के खैरियां स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं का रात्रि ठहराव भी पूर्व विधायक होशियार सिंह के आवास पर पर ही था। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार रात करीब 10 बजे पूर्व विधायक के घर पहुंचे। उसके थोड़ी देर बाद प्रदेशाध्यक्ष बिंदल पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुबह के नाश्ते के दौरान तीनों नेताओं के बीच देहरा की राजनीति और भविष्य में धवाला की भूमिका पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इसके बाद देहरा में कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि भाजपा के दोनों दिग्गज नेताओं की पूर्व विधायक होशियार सिंह के साथ मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पूर्व मंत्री रमेश धवाला द्वारा भाजपा के बड़े नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और देहरा हलके में भाजपा के समानांतर मंडल बना रखा है। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उनके बयानों को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा है। सूत्र बताते हैं कि देहरा में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही भाजपा और कांग्रेस से बराबर दूरी बनाकर चल रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी से दोबारा जोड़ने पर भी बात हुई। माना जाता है कि देहरा हलके में आज भी पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. राजेश शर्मा से एक बड़ा वर्ग जुड़ा हुआ है और यह वर्ग देहरा में अनदेखी के कारण कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहा है। भाजपा की कोशिश है कि नाराज चल रहे इस वर्ग को भाजपा के साथ लाने के प्रयास किए जाए, ताकि भाजपा को आगामी चुनाव तक काफी मजबूत किया जा सके। वहीं बनखंडी में ही भाजपा मंडल के कई पदाधिकारियों के साथ भी दोनों दिग्गज नेताओं ने देहरा की वर्तमान राजनीति पर चर्चा की है और पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


उधर, इस बारे पूर्व विधायक होशियार सिंह ने दोनों नेताओं के साथ मुलाकात का सामान्य बताते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला में आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने से पहले उनके यहां रुके थे। मुलाकात सामान्य थी। मुलाकात का कोई राजनीतिक अर्थ न निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed