{"_id":"6a8dfbeab1d9e71d010755ff","slug":"dilapidated-road-in-kushinagar-causes-trouble-fear-of-accidents-kangra-news-c-95-1-kng1014-252091-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खुशीनगर में जर्जर सड़क बनी परेशानी, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खुशीनगर में जर्जर सड़क बनी परेशानी, हादसे का डर
Wed, 26 Aug 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर खुशीनगर के पास सड़क पर पड़े गढ्ढे (संवाद)
- फोटो : Archive
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर के खुशीनगर में फॉरेस्ट कॉरपोरेशन डिपो से पेट्रोल पंप तक सड़क की जर्जर हालत राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है। फोरलेन बाईपास के निर्माण कार्य के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी बजरी बिखरी है।
इससे यातायात प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों सरूप सिंह, युद्धवीर सिंह, चमन लाल, रिंकू, त्रिलोक चंद, जीवन कुमार और पिरथी सिंह ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश में सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया चालकों, पैदल राहगीरों और स्कूली विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
साफ मौसम में धूल और बिखरी बजरी से भी दिक्कत बढ़ जाती है। लोगों ने एनएचएआई और प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की खस्ताहाल के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने कहा कि सड़क जल्द ठीक करवाने के लिए एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।