{"_id":"69d16f5e06574b1cc1069dce","slug":"dharamshala-municipal-corporation-will-conduct-property-survey-of-6051-houses-in-40-days-kangra-news-c-95-1-kng1046-227836-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगर निगम धर्मशाला 40 दिन में करेगा 6051 घरों का संपत्ति सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगर निगम धर्मशाला 40 दिन में करेगा 6051 घरों का संपत्ति सर्वे
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने संपत्ति कर की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शहर के शेष रह गए 6051 घरों और व्यावसायिक परिसरों का सर्वे 40 दिन के भीतर पूरा करने का निर्णय लिया है। यह कार्य 6 अप्रैल से 15 मई तक पूरा किया जाएगा।
निगम प्रशासन ने इस विशेष मॉप-अप राउंड के तहत डोर-टू-डोर सर्वे के लिए दो टीमों का गठन किया है। पहली टीम वार्ड 1 से 9 तक और दूसरी टीम वार्ड 10 से 17 तक सर्वे का कार्य संभालेगी। दोनों टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में 100 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स कवरेज सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
31 मार्च 2026 को प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है लेकिन अभी भी हजारों संपत्तियों का सर्वे अधूरा है। ऐसे में निगम ने इस मॉप-अप राउंड को अंतिम चरण घोषित किया है।
विज्ञापन
निगम ने स्पष्ट किया है कि इस अंतिम अवसर के बाद जिन संपत्ति मालिकों का सर्वे पूरा नहीं होगा या जो टैक्स जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
वार्ड सर्वे का दिन बची हुई संपत्तियां
फरसेटगंज 6 व 7 अप्रैल 67
भागसूनाग 8 से 13 अप्रैल 540
मैक्लोडगंज 16 से 18 अप्रैल 244
कश्मीर हाउस 20 से 24 अप्रैल 362
खजांची मोहल्ला 25 से 29 अप्रैल 277
कोतवाली बाजार 30 अप्रैल से 5 मई 513
सचिवालय 6 मई से 9 मई 456
खेल परिसर 10 से 12 मई 315
सकोह 13 से 14 मई 191
श्यामनगर 6 से 8 अप्रैल 182
रामनगर 9 से 11 अप्रैल 113
बड़ोल 13 से 18 अप्रैल 360
दाड़ी 20 से 27 अप्रैल 601
कंड 28 से 30 अप्रैल 440
खनियारा 1 से 5 मई 345
सिद्धपुर 6 से 11 मई 571
सिद्धवाड़ी 12 से 15 मई 474
नगर निगम धर्मशाला की ओर से संपत्ति सर्वे के तहत बाकी बची संपत्तियों को मापने के लिए मॉप-अप राउंड 6 अप्रैल से लेकर 15 मई तक आयोजित किया जा रहा है। यह सर्वे अंतिम होगा। इस राउंड के बाद डिफॉल्टरों के विरुद्ध नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। - जफर इकवाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला