{"_id":"60e9b8288ebc3ec201202dc8","slug":"dharamshala-mcleodganj-on-weekends-kangra-news-sml3764569165","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला-मैक्लोडगंज में वीकेंड पर 65 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला-मैक्लोडगंज में वीकेंड पर 65 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन
धर्मशाला। कोरोना की दूसरी लहर थमते ही जिले में पर्यटन कारोबार अब धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। लगातार तीसरे वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी अच्छी रही है, जिससे पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर खुशी की लहर छाने लगी है।
शुक्रवार और शनिवार को भी वीकेंड पर पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटलों में ऑक्यूपेंसी 65 प्रतिशत कर पहुंच गई है और देर शाम तक बढ़ने की उम्मीद है। बढ़ती गर्मी से साथ-साथ अब बाहरी राज्यों और गर्म इलाकों से पर्यटक पहाड़ों की ओर रवाना हो रहे हैं। लंबे समय से कोरोना की मार झेल रहे कारोबारियों ने अब राहत की सांस ली है और हर कारोबारी अपने नुकसान की भरपाई करने में जुट गया है।
बता दें कि पिछले दो वीकेंड पर भी धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पर्यटकों की चहल पहल रही थी, जिस कारण सभी होटल भी पूरी तरह से पैक थे। वहीं, पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से टैक्सी चालकों का काम भी पटरी पर आनेे लगा है। रोेजाना सैकड़ों टैक्सियां पर्यटकों को धर्मशाला से मैक्लोडगंज पहुंचा रही हैं। उधर, होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्विनी बांबा ने बताया कि इस वीकेंड ऑक्यूपेंसी 65 से 70 प्रतिशत तक रही है। वहीं, पिछले दो वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 95 प्रतिशत से अधिक ही रही थी। उन्होंने बताया कि अभी भी पर्यटकों को होटलों में छूट दी जा रही है।