{"_id":"6acd41e4bfa217014b08370d","slug":"dharamshala-may-get-a-multi-level-parking-facility-in-december-kangra-news-c-95-1-kng1046-260940-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दिसंबर में धर्मशाला को मिल सकती है बहुमंजिला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दिसंबर में धर्मशाला को मिल सकती है बहुमंजिला पार्किंग
Tue, 13 Oct 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के बस स्टैंड के साथ निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग। अमर उजाला
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के कोतवाली बाजार में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग का काम अब अंतिम चरण में है। परियोजना का 80 फीसदी से अधिक निर्माण पूरा हो चुका है। वर्तमान में वाहनों की आवाजाही के लिए रैंप बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पांच साल बाद दिसंबर में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
इस बहुमंजिला पार्किंग के शुरू होने से कोतवाली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग संकट से काफी हद तक निजात मिलेगी। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार, इस पार्किंग से शहर की करीब 30 प्रतिशत पार्किंग समस्या हल हो जाएगी। वर्तमान में खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए बाजार आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क किनारे बेतरतीब वाहन पार्क होने से लगने वाले जाम से भी स्थानीय कारोबारियों और ग्राहकों को राहत मिलेगी।
-- -- -- -- -
प्रोजेक्ट टाइमलाइन और सुविधाएं
परियोजना को वर्ष 2021 में भूमि की मंजूरी मिली थी।
वर्ष 2022 में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इसका शिलान्यास किया गया।
परिसर में फायर अलार्म, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम की व्यवस्था रहेगी।
-- -- -- -- --
बहुमंजिला पार्किंग का 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अब रैंप बनाने का काम चल रहा है। दिसंबर तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसमें करीब 250 वाहनों को पार्क करने की सुविधा रहेगी। -विशाल, एजीएम, स्मार्ट सिटी धर्मशाला