Dharamshala IPL: बारिश ने प्रभावित किया पंजाब किंग्स-मुंबई इंडियंस का अभ्यास, श्रेयस पहुंचे बगलामुखी मंदिर
आईपीएल के 19वें सीजन का यह 58वां मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच के लिए टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में गुरुवार को बारिश के साय के बीच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। आईपीएल के 19वें सीजन का यह 58वां मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच के लिए टॉस शाम 7:00 बजे होगा। वहीं धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार शाम मौसम अचानक खराब होने से अभ्यास सत्र प्रभावित हो गया। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मैदान में अभ्यास कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू होने के चलते अभ्यास बीच में ही रोकना पड़ा। बारिश शुरू होते ही ग्राउंड स्टाफ मैदान में पहुंचा और पिचों को तुरंत कवर्स से ढक दिया। मौसम खराब होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास छोड़कर वापस लौटना पड़ा। गौरतलब है कि गुरुवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में मौसम को लेकर टीम प्रबंधन और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि ग्राउंड स्टाफ लगातार मैदान को मैच के लिए तैयार रखने में जुटा हुआ है।
श्रेयस अय्यर ने मां बगलामुखी मंदिर में माथा टेका
मंगलवार रात को पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मां बगलामुखी मंदिर में माथा टेका। उनके साथ टीम के खिलाड़ी प्रियांश आर्य अभी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल सीजन में पिछले चार मुकाबले लगातार हारे हैं। अब इनका मुकाबला मुंबई इंडियन से होना है। ऐसे में मैच में जीत के लिए कप्तान मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.