{"_id":"69fba318b7e10fe9ea096929","slug":"dharamshala-faces-direct-contests-in-four-wards-with-independents-likely-to-spoil-the-math-in-13-kangra-news-c-399-1-sml1042-465951-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला के चार वार्डों में सीधा मुकाबला, 13 में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला के चार वार्डों में सीधा मुकाबला, 13 में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं गणित
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के चुनावी रण में नामांकन वापसी के बाद चुनावी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। शहर के चार वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होगी। 13 वार्डों में निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों की मौजूदगी ने मुकाबले त्रिकोणीय और बहुकोणीय बना दिए हैं। आजाद उम्मीदवार कई वार्डों में मुख्य दलों कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों का चुनावी गणित बिगाड़ सकते हैं।
चार वार्ड ऐसे हैं जहां किसी भी तीसरे प्रत्याशी या निर्दलीय के मैदान में न होने से मुकाबला पूरी तरह आमने-सामने का है। वार्ड एक फरसेटगंज में रेखा देवी (भाजपा) और हिमांशी (कांग्रेस) में मुकाबला होगा। वार्ड तीन मैक्लोडगंज में भाजपा की आशा देवी के सामने कांग्रेस की सुदर्शना हैं। वार्ड पांच खजांची मोहल्ला में भाजपा की अरुणा कुमारी और कांग्रेस की शैलजा में सीधी टक्कर होगी। वार्ड 11
रामनगर में भाजपा के अनीश कुमार और कांग्रेस के अनुराग स्पीडी के बीच मुकाबला होगा। शेष 13 वार्डों में समीकरण उलझे हुए हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने ताल ठोक रखी है। ऐसे में वोटों का बिखराव होने की पूरी संभावना है। वार्ड दो भागसूनाग में आजाद उतरे भाजपा के पूर्व मेयर ओंकार नैहरिया और वार्ड छह कोतवाली बाजार में पूर्व डिप्टी मेयर तेजेंद्र कौर की बगावत ने दोनों वार्डों में मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इन दोनों वार्डों में भाजपा को कांग्रेस के अलावा अपने दो पुराने पार्षदों से चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन
भारी पड़ सकते हैं निर्दलीय
वार्ड 12 (बड़ोल), 13 (दाड़ी), 14 (कंड) और 17 (सिद्धबाड़ी) में दो से तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इन चार वार्डों में जीत का अंतर काफी कम रह सकता है। आजाद उम्मीदवारों को मिलने वाले वोट निर्णायक साबित हो सकते हैं।