फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamsala: The Dalai Lama Says Compassion, Non violence, and Inner Peace Hold Great Importance in Life

धर्मशाला: दलाई लामा बोले- जीवन में करुणा, अहिंसा और आंतरिक शांति का बहुत महत्व

Wed, 25 Mar 2026 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 07:18 PM IST
सार

14वें दलाई लामा ने बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य तिब्बती मंदिर चुगलाखांग मंदिर में आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह में भाग लिया। 

विज्ञापन
Dharamsala: The Dalai Lama Says  Compassion, Non violence, and Inner Peace Hold Great Importance in Life
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा। - फोटो : ANI

विस्तार

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा ने बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य तिब्बती मंदिर चुगलाखांग मंदिर में आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह में भाग लिया। यह विशेष प्रार्थना उत्संग क्षेत्र, दोखाम जाचुका संगठन और क्यिडोंग कल्याण सभा की ओर से अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भिक्षु-भिक्षुणियां और तिब्बती समुदाय के लोग उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर कोई अपने प्रिय गुरु के दीर्घ, स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन की कामना करता नजर आया। समारोह के दौरान पारंपरिक तिब्बती रीति-रिवाजों के अनुसार विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। बौद्ध भिक्षुओं के मंत्रोच्चारण और सामूहिक प्रार्थनाओं से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन

 

इस अवसर पर दलाई लामा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए करुणा, अहिंसा और आंतरिक शांति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा सुख बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि हमारे मन की शांति और संतुलन से उत्पन्न होता है। उन्होंने लोगों को परस्पर प्रेम, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि प्रार्थना तभी सार्थक होती है जब उसे दैनिक जीवन में अच्छे कर्मों और सकारात्मक सोच के साथ जोड़ा जाए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस क्षण को अपने जीवन का अत्यंत सौभाग्यपूर्ण अनुभव बताया। बौद्ध अनुयायियों ने कहा कि दीर्घायु प्रार्थना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि तिब्बती संस्कृति, आस्था और सामुदायिक एकजुटता का जीवंत प्रतीक भी है, जो लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed