फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Devotees started increasing in temples again, business also started picking up pace

Kangra News: मंदिरों में फिर बढ़ने लगे श्रद्धालु, कारोबार भी पकड़ने लगा रफ्तार

Fri, 30 May 2025 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 30 May 2025 07:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees started increasing in temples again, business also started picking up pace
-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता
ऑपरेशन सिंदूर के चलते पिछले महीने श्रद्धालुओं की संख्या घटने से 40 फीसदी कम हो गया था कारोबार
विज्ञापन

कारोबारियों ने चीन से आ रहे सामान का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला/राजा का तालाब/चामुंडा/ज्वालामुखी। जिले के शक्तिपीठों में फिर से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से कारोबार भी रफ्तार पकड़ने लगा है। भारतीय सेनाओं के माध्यम से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के चलते ज्वालामुखी, चामुंडा और कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से कारोबार 40 फीसदी कारोबार घट गया था, लेकिन अब कारोबार फिर से पटरी पर लौटने लगा है।
कारोबार बढ़ने से दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुकानदारों ने चीन के सामान का भी विरोध जताया है। कारोबारियों का कहना है कि वे सरकार के हर फैसले में साथ खड़े हैं। कारोबारियों ने बताया कि जो चीन का सामान पुराना पड़ा है, उसे ही निकाल रहे हैं और नया कोई भी माल न खरीदकर चीन का बहिष्कार कर रहे हैं। कारोबारियों ने कहा कि भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का खुलकर साथ देने का खामियाजा चीन को भुगताना पड़ेगा। भारतीय बाजार में चीन की बड़ी भागीदारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब देश का व्यापारी चीन के किसी माल को खरीदने, बेचने के बजाय स्वदेशी को अपनाए और चीन को उसकी करतूत का सबक सिखाकर उसकी आर्थिकी पर गहरी चोट की जाए।
विज्ञापन



कोटस

दुकान पर कई वस्तुएं चाइना निर्मित आती हैं। चाइना के सामान का पूर्ण बायकॉट होना चाहिए। इस विषय में हम सरकार के साथ खड़े हैं। जो सामान दुकान के अंदर पड़ा है। उसके बाद चीन निर्मित माल नहीं मंगवाया जाएगा। क्रॉकरी, बर्तन, पटाखा, होली के रंग, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम भविष्य में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हों। इस विषय में उन्हें कोई चिंता नहीं। हल्का नुकसान भी झेलना पड़ेगा, तो उसके लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसदेव चंदेल, बर्तन भंडार के व्यवसायी, राजा का तालाब
गिफ्ट, खिलौना, पोस्टर शीट कई वस्तुएं धड़ल्ले से बाजार में बिकती रही हैं। चीन के माल को लेकर सरकार का हर फैसला मान्य होगा। देश से बढ़कर अन्य कुछ मंजूर नहीं। सरकार की प्रतिबद्धता का समर्थन करते हैं। जो चीन निर्मित सामान दुकान के अंदर पड़ा है। उसे बेचने के बाद भविष्य में चीन निर्मित कोई भी आइटम न मंगवाई जाएगी न ही बेची जाएगी।-सौरभ शर्मा, कारोबारी

आगे से चीन निर्मित सामान को अहमियत नहीं दी जाएगी। चीन का सामान नहीं बिकना चाहिए। इसके लिए सरकार का फ्रंट फुट के साथ पूरी तरह से समर्थन करते हैं। स्वदेशी सामान को बेचने पर जोर दिया जाएगा। चीन कभी भी भारत का हितैषी नहीं रहा है। उसके साथ व्यापार संधि होनी ही नहीं चाहिए थी। -रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कारोबार के नजरिये माहौल साफ-सुथरा और सुरक्षित हुआ है। पहले रोज की आमदनी बहुत कम हो गई थी, लेकिन अब बेहतर हो रही है। आगे और बेहतर होने की उम्मीद है। -गिरीश दत्त, कारोबारी

पहले तो दुकान खोलने का मन नहीं करता था, पूरा बाजार खाली रहता था। अब श्रद्धालु लौटे हैं, तो दुकानदारी भी चलने लगी है। रोज़मर्रा का खर्च आसानी से निकल रहा है। प्रसाद, धूप, आम पापड़ और अखरोट की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। -परीक्षित शर्मा, प्रसाद विक्रेता

मार्च-अप्रैल महीने के दिन बिल्कुल सूने गुजरे। अब मई के आखिरी हफ्ते से थोड़ी रौनक आई है। लोग आने लगे हैं, तो अब हर दिन बिक्री हो रही है । विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु गिफ्ट और भगवान की पोशाकों की खरीदारी कर रहे हैं। -विशाल दत्त, गिफ्ट व पोशाक विक्रेता



पहले तो दिनभर में बहुत कम बिक्री होती थी। अब रोज की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। उम्मीद है जून में भीड़ और बढ़ेगी। राजस्थानी कडे़ और फैंसी चूड़ियां ट्रेंड कर रही हैं। -नवरत्न गुप्ता, खिलौना और चूड़ी विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

-रिशव, कॉस्मेटिक्स, होजरी सामान के विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed