{"_id":"68264408d2ef44201b02753f","slug":"demand-to-keep-ayurvedic-dispensary-in-lower-sakoh-only-kangra-news-c-95-1-kng1002-177061-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को लोअर सकोह में ही रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को लोअर सकोह में ही रखने की मांग
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर आठ खेल परिसर के अप्पर सकोह से लोअर सकोह स्थानांतरित की गई आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को लेकर दोनों वार्डों के लोगों में तनातनी शुरू हो गई है। पहले अप्पर सकोह के ग्रामीण डिस्पेंसरी को शिफ्ट न करने को लेकर धरने पर बैठ गए थे। वहीं, वीरवार को लोअर सकोह के दर्जनों ग्रामीण वार्ड पार्षद सुषमा रंधावा की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंप कर मांग उठाई कि लोअर सकोह में शिफ्ट की गई आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को अब वहां से न बदला जाए। ग्रामीण देश राज, ओम प्रकाश, किकर सिंह, प्रताप सिंह, रमना देवी, संजीव कुमार, अंजुबाला, अंजना, ऊषा देवी, रीता देवी आदि ने बताया कि अप्पर सकोह में डिस्पेंसरी भवन जर्जर हो गया है। इस वजह से किसी भी समय कोई हादसा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयुष विभाग के अधिकारियों ने डिस्पेंसरी को लोअर सकोह में शिफ्ट किया है। उन्होंने बताया कि लोअर सकोह का पुराना पंचायत भवन पक्का और सुरक्षित है। वहां पर शौचालय के साथ ओपन जिम और चार कमरों की व्यवस्था है। उन्होंने प्रशासन से मांंग की है कि इस डिस्पेंसरी को लोअर सकोह में ही रहने दिया जाए और अप्पर सकोह के लिए अलग से डिस्पेंसरी का प्रावधान किया जाए। उनका कहना है कि अप्पर सकोह के लोगों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला और आयुर्वेदिक अस्पताल भी पास में ही हैं।