फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand raised for the construction of a footbridge near Bhadwar and Nagni Mata Temple.

Kangra News: भड़वार और नागनी माता मंदिर के पास फुटब्रिज बनाने की उठी मांग

Thu, 27 Aug 2026 08:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 27 Aug 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for the construction of a footbridge near Bhadwar and Nagni Mata Temple.
गंगथ/नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर भड़वार कस्बे और प्रसिद्ध नागनी माता मंदिर के समीप पैदल राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फुटब्रिज निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित चिराग शर्मा ने एनएचएआई, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का से दोनों महत्वपूर्ण स्थानों पर जल्द ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अमित चिराग शर्मा ने कहा कि भड़वार कस्बे में हाईवे पर दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों व राहगीरों को तेज रफ्तार वाहनों के बीच से सड़क पार करनी पड़ती है, जिससे हमेशा गंभीर हादसों की आशंका बनी रहती है। वहीं, प्रसिद्ध नागनी माता मंदिर में रोजाना और विशेष पर्वों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे सड़क पार करना और भी चुनौतीपूर्ण व जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित है और हाल ही में भड़वार-खज्जियां मार्ग पर भी जाम की समस्या सामने आई है। उन्होंने एनएचएआई से जनहित में दोनों स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र फुटब्रिज स्वीकृत करने की मांग की, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed