{"_id":"6afee0ef5534661ea30c3a4d","slug":"demand-for-regular-appointments-by-discontinuing-batch-wise-ad-hoc-recruitment-kangra-news-c-95-1-kng1046-266442-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैचवाइज अस्थायी भर्ती बंद कर नियमित नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैचवाइज अस्थायी भर्ती बंद कर नियमित नियुक्ति की मांग
Fri, 20 Nov 2026 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:11 AM IST
विज्ञापन
जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षित जेबीटी/डीएलएड बेरोजगार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को विधानसभा परिसर तपोवन पहुंचा। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर पांच साल की बैचवाइज अस्थायी भर्ती को बंद कर नियमित नियुक्ति की मांग की। संघ की महासचिव डिंपल सूद ने बताया कि प्रदेश में हजारों प्रशिक्षित युवा कई वर्षों से जेबीटी बैचवाइज भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।
इनमें कई अभ्यर्थी करीब 15 साल से सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। शिक्षक बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने मेहनत कर निर्धारित प्रशिक्षण हासिल किया, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते उन्हें लगातार बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जेबीटी की लंबित बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कर नियमों के अनुसार पात्र युवाओं को नियुक्तियां दी जाएं।
इसके अलावा सीबीएसई जेबीटी भर्ती में 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता को हटाया जाए। उन्होंने बताया कि जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए 50 प्रतिशत अंकों की पात्रता निर्धारित है और अभ्यर्थी निर्धारित प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। ऐसे में इस शर्त में संशोधन कर सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान किया जाए।