फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Delay in construction of bus stand, HRTC will not pay entry fee

Kangra News: बस अड्डा के निर्माण कार्य में देरी, एचआरटीसी नहीं देगा प्रवेश शुल्क

Sat, 18 Apr 2026 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 18 Apr 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Delay in construction of bus stand, HRTC will not pay entry fee
धर्मशाला। जीएस बाली अंतरराज्यीय बस अड्डा धर्मशाला के निर्माण में देरी पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने सख्त निर्णय लिया है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने निर्देश जारी किए हैं कि जब तक अड्डे का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं होता, तब तक एचआरटीसी बसों का प्रवेश शुल्क (अड्डा फीस) नहीं भरेगा। उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों से भी प्रवेश शुल्क न देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बस अड्डे के नवीनीकरण का जिम्मा ठेकेदार को सौंपे हुए एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन बार-बार के नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य अधर में लटके होने के कारण न केवल बस चालकों और परिचालकों को परेशानी हो रही है, बल्कि स्मार्ट सिटी धर्मशाला आने वाले यात्रियों को भी बदहाली का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अजय वर्मा ने दोटूक शब्दों में कहा कि ठेकेदार को काम सौंपे हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बार-बार चेतावनी दी जा रही है। इसके बावजूद ठेकेदार के रवैये में कोई सुधार नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि वर्तमान ठेकेदार इसी तरह टालमटोल करता रहा, तो निगम इस निर्माण कार्य को अपने हाथ में लेने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवेश शुल्क रोकने के निर्णय से जहां ऑपरेटरों को राहत मिलेगी, वहीं ठेकेदार पर भी काम शुरू करने का दबाव बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed