फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dehri College overall champion in kayaking-canoeing

Kangra News: कयाकिंग-कैनोइंग में देहरी कॉलेज ओवरऑल चैंपियन

Thu, 30 Oct 2025 08:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 30 Oct 2025 08:41 AM IST
विज्ञापन
Dehri College overall champion in kayaking-canoeing
देहरी कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। -स्रोत ः संस्थान
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी ने एचपीयू अंतर-महाविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोइंग जल क्रीड़ा प्रतियोगिता के छात्र और छात्रा वर्गों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता है। प्रतियोगिता महाविद्यालय के तत्वावधान में हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र पौंग बांध झील के प्रभारी राकेश वालिया ने किया। महिला वर्ग की के2-200 मीटर स्पर्धा में देहरी कॉलेज की अक्षिता देवी और नितिका ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि रे कॉलेज की ज्योति और सोनिया द्वितीय तथा बिलासपुर कॉलेज की अंजली शर्मा और नैनाक्षी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

के2-500 मीटर में देहरी कॉलेज की तन्वी और मीनाक्षी ने प्रथम, जबकि ढलियारा कॉलेज की सुनाक्षी देवी और कोमल द्वितीय रहीं। के1-100 मीटर स्पर्धा में देहरी कॉलेज की अक्षिता देवी ने स्वर्ण पदक, रे कॉलेज की प्रिया कुमारी ने रजत और बिलासपुर कॉलेज की नैनाक्षी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की के2-200 मीटर स्पर्धा में देहरी कॉलेज के दिवांशु और विशाल कालिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ढलियारा कॉलेज के सक्षम और ध्रुव ठाकुर द्वितीय तथा इंदौरा कॉलेज के सुनाक्षी ठाकुर और नितिन कुमार तृतीय रहे। के1-200 मीटर में घुमारवीं कॉलेज के जसबीर ने प्रथम, ढलियारा कॉलेज के ध्रुव ठाकुर ने द्वितीय और इंदौरा कॉलेज के सुलक्ष ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ओवरऑल परिणामों में देहरी कॉलेज ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंदौरा कॉलेज ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य के साथ दूसरा स्थान, जबकि घुमारवीं कॉलेज ने एक स्वर्ण और एक रजत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की ओवरऑल ट्रॉफी भी देहरी कॉलेज ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम की। रे कॉलेज ने पांच रजत के साथ दूसरा और बिलासपुर कॉलेज ने तीन कांस्य के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन सत्र में मुख्यातिथि राकेश वालिया ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी टीम प्रबंधक, तकनीकी अधिकारी और विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed