फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Decorating the idol of Maa Bajreshwari with butter

Kangra News: मां बज्रेश्वरी की पिंडी का मक्खन से शृंगार

Thu, 15 Jan 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Decorating the idol of Maa Bajreshwari with butter
कांगड़ा। विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता बज्रेश्वरी देवी की पिंडी पर 21.50 क्विंटल मक्खन से शृंगार किया गया है। रातभर माता की पिंडी पर मक्खन चढ़ाने की प्रक्रिया जारी रही और वीरवार तड़के पिंडी पर मक्खन चढ़ाने के बाद मेवों और फलों से शृंगार किया गया। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसे घृत मंडल का नाम दिया गया है। सदियों से दैवीय प्रथा का अनुसरण करते हुए मां बज्रेश्वरी देवी के पुजारी मंदिर में घृत पर्व मनाते हैं। यह पर्व सात दिन तक जारी रहता है। इस दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु मां की मक्खन से सजी पिंडी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सातवें दिन यह मक्खन माता की पिंडी से उतारा जाता है और यहीं से इस प्रसाद की मान्यता अपनी अलग पहचान बना लेती है। मान्यता है कि इस प्रसाद को खाया नहीं जाता अपितु चर्म रोगों के लिए यह प्रसाद रामबाण का काम करता है। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि सात दिन तक श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम मंदिर प्रशासन ने किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed