फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dance was performed in the annual function of Upper Kothi school, meritorious students got honour.

Kangra News: उपरली कोठी विद्यालय के वार्षिक समारोह में लगी नाटी, मेधावियों को मिला सम्मान

Mon, 12 Feb 2024 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dance was performed in the annual function of Upper Kothi school, meritorious students got honour.
उपरली कोठी विद्यालय के बार्षिक समारोह में सम्मानित विद्यार्थी मुख्यतिथि रघुवीर सिंह बाली के साथ
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल उपरली कोठी में रविवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। वहीं, समारोह के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली ने शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे सभी कक्षाओं के मेधावियों और वर्षभर खेलकूद व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मानक स्थापित करके उज्ज्वल भविष्य निर्माण करने को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

बाली ने विद्यालय में नए शौचालय ब्लॉक के निर्माण को पांच लाख रुपये, सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने बाले बच्चों को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की और स्कूल के पुराने भवन को डिस्मेंटल करने को भी कहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य संसार चंद ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और स्टाफ सदस्यों संग मुख्यातिथि और अन्य गणमान्यों को सम्मानित किया।। समारोह में बच्चों ने नाटी डाल कर खूब धमाल मचाई। वहीं, गिद्दे और कव्वाली ने भी खूब रंग जमाया। इस मौके पर निकटवर्ती विद्यालयों के प्रधानाचार्य, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन मेधावियों को मिला सम्मान
सम्मानित होने बाले मेधावियों में कक्षा छठी से रितंबरा, शिवम, कशक, सातवीं से कार्तिक, खुशबू, साक्षी, आठवीं से रिद्धिमा, अक्षरा, विकास, नवमी से सुनाक्षी, सोनिया, वंशिका, दसवीं से नितिन, सूज़ल, अश्वनी, नितिन, अभय, निधि, सूरज, अमित, सानिया, अनिकेत, स्वाति, कर्ण, साहिल, 11वीं से अंकु, अमित, आयुष और कक्षा 12वीं से साहिल, मोहित, निखिल, शुभम, अलीशा, साहिल कौंडल, पंकज, नितिन, स्वाति, अंजली, करण, रुपाली, काजल और आरती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed