{"_id":"69d105154c15af1b140afcac","slug":"cylinders-were-not-received-even-after-booking-people-stopped-their-vehicles-and-created-ruckus-kangra-news-c-95-1-ssml1021-227874-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलिंडर, लोगों ने गाड़ियां रोक किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलिंडर, लोगों ने गाड़ियां रोक किया हंगामा
Sun, 05 Apr 2026 06:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
योल में गैस सिलिंडर लेने के लिए बिल कटवाते उपभोक्ता। जागरूक पाठक।
योल बाजार में व्यापार मंडल ने बुलाए गैस एजेंसी के इंचार्ज, जांच में कैश और बिलिंग में सामने आई गड़बड़ी
कुछ सिलिंडर छिपाए भी थे, अब खाद्य आपूर्ति विभाग करेगा मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
योल (कांगड़ा)। छावनी क्षेत्र योल बाजार में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब घरेलू गैस सिलिंडर लेकर पहुंचीं एजेंसी की दो गाड़ियों से उपभोक्ताओं को बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिले। गुस्साए लोगों ने गाड़ियों को रोककर जांच की और पाया कि एजेंसी से भेजे सिलिंडर उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचे थे, जबकि कुछ सिलिंडर छिपाकर रखे गए थे।
मामले की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सनी भाटिया ने गैस एजेंसी के इंचार्ज दीपांशु को मौके पर घियारी पुल के पास बुलाया। रिकॉर्ड जांच के दौरान कैश और बिलिंग में गड़बड़ी सामने आई। कुल 18 बिल कम पाए गए, जबकि कुछ का हिसाब स्पष्ट नहीं था।
स्थिति बिगड़ने पर एजेंसी इंचार्ज ने छिपाए गए सिलिंडरों को तुरंत निकलवाकर प्रभावित उपभोक्ताओं को वितरित किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसी दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एफएसओ सुरेश ठाकुर मौके पर पहुंचे और लोगों के बयान दर्ज किए। विभाग ने संबंधित रिकॉर्ड और गाड़ी को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
एफएसओ सुरेश ठाकुर ने कहा कि जांच में अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से पारदर्शिता व नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।