फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   cultural activity

शिव मंदिर बैजनाथ में चार फीट का घृत मंडल तैयार

Fri, 14 Jan 2022 08:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
बैजनाथ के शिव मंदिर में मकर संक्रांति पर मक्खन से तैयार किया घृत मंडल। - फोटो : Kangra
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सवा चार क्विंटल देसी घी और सूखे मेवों से घृत मंडल शुक्रवार देर शाम को तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद मंदिर पुजारी उमाशंकर की देखरेख में घृत मंडल तैयार करने का कार्य शुरू हुआ। करीब चार फीट ऊंचा देसी घी व सूखे मेवों से बनाए गया घृत मंडल आगामी सात दिन तक इसी प्रकार पवित्र शिवलिंग पर चढ़ा रहेगा। 21 जनवरी को सुबह नौ बजे के बाद से श्रद्धालुओं में इसको प्रसाद के रूप में वितरित कर दिया जाएगा।

मंदिर पुजारी सुरेंद्र आचार्य बाद धर्मेंद्र शर्मा के अनुसार 108 मर्तबा ठंडे पानी से धोने और सूखे मेवों से सात दिन तक पवित्र शिवलिंग पर सुसज्जित रहने के कारण यह घी औषधि का रूप धारण कर लेता है। चर्म रोगों के उपचार में सहायक रहता है। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घृत मंडल को पुजारी उमाशंकर, सुरेंद्र, आचार्य धर्मेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, शांति स्वरूप के अतिरिक्त मंदिर ट्रस्टी गुरबचन चौहान, अनिल शर्मा और अनिल अवस्थी तथा मंदिर का कार्यभार देख रहे विजय कटोच ने तैयार करने में सहयोग किया। इस मर्तबा मौसम अनुकूल रहने पर देर शाम छह बजे ही घृत मंडल को तैयार कर लिया गया, जबकि पूर्व के वर्षों में अनेक मर्तबा रात को 10 से 11 के बीच में घृत मंडल को तैयार किया जाता रहा है। घृत मंडल को तैयार करने में कोरोना नियमों की पूरी तरह से पलना की गई और पुजारियों के करोना टेस्ट कर जांच की गई। मंदिर ट्रस्टी अनिल शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को सुबह नौ बजे के बाद प्रसाद का वितरण मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपमंडल के अन्य मंदिरों में भी घृत मंडल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed