फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   cultural activity

दिवाली को बाजार गुलजार

Wed, 11 Nov 2020 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
धर्मशाला के कचहरी अड्डा में दिवाली को लेकर दीये बेचते बच्चे। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिलाभर में दीपावली को लेकर बाजारों में अभी से ही चहल-पहल देखी जा रही है। व्यापारियों ने अपनी दुकानों में तरह-तरह के पटाखे सजाने शुरू कर दिए हैं। दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजार सज गए हैं और रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोरोना काल में पटाखा व्यापारियों को इस बार दीपावली पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। कांगड़ा के दुकानदार अनिल चौधरी ने इस साल 300 किस्म के देसी पटाखे मंगवाए हैं। इस साल देसी पटाखे चीन के पटाखों को मात दे रहे हैं। बाजार में चीन के पटाखे नजर नहीं आ रहे। ग्राहक भी देसी पटाखों की मांग कर रहे हैं। कांगड़ा के पटाखा व्यापारी अनिल ने बताया कि देसी पटाखों की डिमांड बढ़ गई है। अधिकांश लोग चीन के पटाखों का बहिष्कार कर रहे हैं। शुभम ने बताया कि देसी पटाखे बाजार में आ गए हैं। दुकानदार शुभम ने बताया कि दीपावली पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। हर साल दशहरा के बाद से ही पटाखा का व्यापार शुरू हो जाता है। दिवाली के अलावा शादी समारोह पर भी लोग पटाखे खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

अनिल चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ सालों से कम आवाज और अधिक रोशनी के पटाखे ही लोगों को भा रहे हैं। देसी पटाखों की मांग काफी है। बच्चों कोे भी रोशनी करने वाले पटाखे पसंद आ रहे हैं। लोगों की डिमांड को देखते हुए इस साल कम आवाज और अधिक रोशनी वाले देसी पटाखे अधिक मंगवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed