फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New mat facility to be available at the paragliding take-off point.

Kangra News: पैराग्लाइडिंग के टेक ऑफ पाॅइंट पर मिलेगी नई मैट की सुविधा

Sat, 05 Sep 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
New mat facility to be available at the paragliding take-off point.
बैजनाथ (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में 16 सितंबर से शुरू होने वाले नए सीजन में पायलटों को टेक ऑफ प्वाइंट पर नई मैट की सुविधा मिलेगी। पर्यटन विभाग ने इसके लिए जूट की नई मैट की व्यवस्था की है, जिसे अगले सप्ताह से बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बरसात के कारण बिलिंग टेक ऑफ प्वाइंट दो माह तक उड़ानों के लिए बंद रहता है। इस दौरान सतह पर घास तो उग आती है, लेकिन कई जगह मौजूद नुकीले पत्थरों से टेक ऑफ के दौरान हादसों का खतरा बना रहता है। नई मैट बिछने से पायलटों और टेंडम उड़ानों के शौकीन पर्यटकों की सुरक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व यहां मैट लगाई गई थी, जो अब काफी पुरानी और कई जगह से क्षतिग्रस्त होकर उखड़ चुकी थी। इसके चलते पायलटों को उड़ान भरते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि नई मैट बिछाने से पहले टेक ऑफ प्वाइंट की जरूरी मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा, उड़ानें विधिवत शुरू करने से पहले बीड़ में हितधारकों के साथ एक बैठक भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed