{"_id":"6b0c880ad477dc0b140fe7ab","slug":"cu-himachal-secures-a-spot-in-global-rankings-for-the-first-time-kangra-news-r-399-1-sml1005-559358-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीयू हिमाचल को पहली बार मिली वैश्विक रैंकिंग में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीयू हिमाचल को पहली बार मिली वैश्विक रैंकिंग में जगह
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स : सस्टेनेबिलिटी 2027 में पहली बार जगह बनाई है। विश्वविद्यालय को भारत में 74वां और एशिया में 584वां स्थान मिला है। वैश्विक स्तर पर इसे 1501 प्लस बैंड में रखा गया है। विश्वविद्यालय का समग्र स्कोर 37.6 रहा।
सुशासन में विश्वविद्यालय को 62.9, पर्यावरणीय अनुसंधान में 51.3, समानता में 47.1 और स्वास्थ्य एवं कल्याण में 46.7 अंक मिले हैं। सामाजिक प्रभाव श्रेणी में भी विश्वविद्यालय ने 1251 प्लस वैश्विक बैंड में स्थान हासिल किया है।
कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने इस उपलब्धि पर शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में विश्वविद्यालय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्ष 2027 की क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में 107 देशों और क्षेत्रों के 2000 से अधिक विश्वविद्यालय शामिल हैं, जिनमें भारत के 99 संस्थान हैं।