{"_id":"67c74d65e7c69fbc9900d54b","slug":"cu-administration-collecting-fees-without-facilities-abvp-kangra-news-c-95-1-ssml1021-167720-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सुविधाओं के फीस वसूल रहा सीयू प्रशासन : एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सुविधाओं के फीस वसूल रहा सीयू प्रशासन : एबीवीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की एबीवीपी इकाई धर्मशाला ने मंगलवार को सीयू प्रशासन की ओर से बिना सुविधाओं के फीस वसूलने को लेकर रोष प्रदर्शन कर कुल सचिव का घेराव किया। इकाई ने विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों से बिना सुविधाओं के फीस लेने का आरोप जड़ा और कुलपति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुल सचिव को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इकाई अध्यक्ष सौभाग्य शर्मा ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से फीस ऐंठने का काम कर रहा है, लेकिन बदले में मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं कर रहा। प्रदेश वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन ऑफ स्टूडेंट एंड यूथ के प्रांत संयोजक वैभव खरवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन हर वर्ष विद्यार्थियों से विभिन्न प्रकार की फीस वसूल कर रहा है। विद्यार्थियों से हर सत्र में मैगजीन फीस, स्टूडेंट्स डिवलपमेंट फंड, मेडिकल फीस, प्रोफेशनल डिवेलपमेंट फंड व कैंपस ब्यूटीफिकेशन फंड सहित अन्य प्रकार की फीस ली जा रही है लेकिन सुविधाएं कहीं भी दिखाई नहीं देती।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव ने चेताया कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करता है तो अभाविप विद्यार्थियों को लामबंद करते हुए कक्षाओं का बहिष्कार कर उग्र आंदोलन करेगी।