{"_id":"d44b943abf4eb6edff7fa1f05221e9ce","slug":"fire-in-bus-in-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में आग, बच्चों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बस में आग, बच्चों ने भागकर बचाई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला।
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला की मुख्य सड़क पर शनिवार को एक बड़ा होने से टल गया। 15 बच्चों से भरी मिनी बस (टेंपो ट्रेवलर) जलकर राख हो गई। बस में सवार 15 बच्चों और अध्यापकों ने भागकर जान बचाई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मिनी बस जालंधर से धर्मशाला शैक्षणिक भ्रमण पर आ रही थी। धर्मशाला की चढ़ाई चढ़ते वक्त बस में कुछ तकनीकी खराबी आई और देखते ही देखते बस में आग लग गई।
विज्ञापन
चालक और अध्यापकों ने सूझबूझ दिखाते हुए छात्रों को तुरंत बस से उतारा। छात्रों और अध्यापकों ने भागकर अपनी जान बचाई। अग्निकांड में दर्जन भर से ज्यादा बच्चे बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
तुरंत अग्निशमन विभाग के दफ्तर और पुलिस को सूचित किया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत आग को बुझाया, लेकिन तक तक गाड़ी जल चुकी थी।
पुलिस तफ्तीश के अनुसार बस में आग इलेक्ट्रिकल तार के शाट सर्किट की वजह से लगी। इस बस में जानसन माडल पब्लिक स्कूल जालंधर के करीब 15 विद्यार्थी सवार थे। इनमें 13 लड़के और 2 लड़कियां शामिल थीं। स्कूल की ओर से धर्मशाला के लिए बच्चों का दल अध्यापकों सहित शैक्षिणिक भ्रमण पर निकला था।
जिला कांगड़ा पुलिस प्रवक्ता एएसपी विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया। बच्चे सुरक्षित हैं। गाड़ी में आग इलेक्ट्रिकल तार में शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी।