{"_id":"34c9efd641b53bdc4b7660f38838890a","slug":"car-accident-at-kangra-bharwana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भवारना (कांगड़ा)
Updated Thu, 21 Jan 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के अरला गांव के पास एक कार खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई है, जबकि कार में बैठे अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसा बुधवार देर रात हुआ है। पूरा परिवार अपनी कार में शादी समारोह से कांगड़ा अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक परिवार अपनी कार से शादी समारोह से बुधवार रात करीब दो बजे अपने घर कांगड़ा जा रहा था। जब कार अरला गांव के पास पहुंची तो कार खाई में गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल के साथ लगते घर का मालिक जा गया। उसने 108 एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन
उसके बाद घायलों को पालमपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां पर पहुंचते ही चिकित्सकों ने कांगड़ा निवासी दुष्यंत कुमार की पत्नी सीमा (37) को मृत घोषित कर दिया, जबकि परिवार के बाकी सदस्यों को भी चोटें आईं हैं। कार में दुष्यंत, उनकी पत्नी, माता और दो बच्चे बैठे थे। उधर, भवारना के थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र में धूम्रपान करने पर जुर्माना
थुरल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस ने वीरवार को नाका लगाकर अवैध रूप से रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर का चालान काटकर 5100 रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि वीरवार को नाके के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से एक ट्रैक्टर को रेत ले जाते हुए पकड़ा है।
जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 34 वाहन चालकों के चालान कर 5700 रुपये वसूल किए। साथ ही पुलिस ने 2 लोगों को सार्वजनिक क्षेत्र में धूम्रपान करने पर 200 रुपये जुर्माना वसूला है।