फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सवा माह बाद भी संतोष को नहीं ढूंढ पाई धर्मशाला पुलिस

सवा माह बाद भी संतोष को नहीं ढूंढ पाई धर्मशाला पुलिस

Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सवा माह बाद भी संतोष को नहीं ढूंढ पाई धर्मशाला पुलिस
जसूर (कांगड़ा)। धर्मशाला से 4 अक्तूबर को लापता हुए संतोष कुमार का सदर पुलिस सवा माह बीत जाने पर कोई सुराग नहीं लगा पाई है। संतोष कुमार धर्मशाला के चढ़ी रोड कोतवाली बाजार में किराए के मकान में रहता था और अचानक घर से लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने संतोष के लापता होने की शिकायत 4 अक्तूबर को सदर थाना धर्मशाला में दर्ज करवाई थी। लेकिन सवा महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद परिजनों को संतोष के बारे में पुलिस संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई है। लापता संतोष कुमार के छोटे भाई अशोक कुमार निवासी तरेटी-हरियाल तहसील पठानकोट ने बताया कि उनका बड़ा भाई संतोष कुमार (50) करीब 30 सालों से धर्मशाला के शामनगर में एक वर्कशाप में बतौर डेंटिंग पेंटिंग कर्मी का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि अचानक लापता हो गया, जिसकी सब जगह तलाश की। लेकिन परिजनों को उसका कोई अता पता नहीं लगा। इसके बाद 4 अक्तूबर को उसने धर्मशाला पुलिस थाना में इसकी लिखित शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। वहीं अब इतना लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी उसके भाई का कोई पता नहीं लग पाया है। अशोक कुमार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले की गहराई से जांच कर उनके भाई को शीघ्र तलाश करें। वहीं इस संदर्भ में सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि संतोष कुमार के लापता होने की शिकायत मिली थी। पुलिस इस संबंध में मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed