फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फॉलोअप

फॉलोअप

Sun, 17 Sep 2017 10:48 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
फॉलोअप
पालमपुर/धर्मशाला। कंडवाड़ी में 8 सितंबर को दाड़ी निवासी रिटायर फौजी अनूप खत्री की हत्या के मामले में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दूसरी टीम रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। वहीं, इस मामले में शनिवार को गिरफ्तार एक आरोपी को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर पालमपुर लेकर आ रही है। उससे गहन पूछताछ के बाद इस हत्याकांड की पूरी कहानी और इसके पीछे के कारणों का खुलासा होगा। वहीं, 11 सितंबर को गोरखपुर रवाना हुई पंचरुखी पुलिस की पहली टीम फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में गोरखपुर पुलिस की मदद से सरगर्मी से जुटी हुई है। डीएसपी पालमपुर बीडी भाटिया ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पकड़े गए एक आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पालमपुर लाया जा रहा है जिससे हत्याकांड का पूरा सच उगलवाया जाएगा। वहीं, रविवार को दाड़ी में अनूप खत्री का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


हत्यारों को दिलाएंगे कड़ी सजा : सुधीर
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि अनूप खत्री हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को सही दिशा में और त्वरित कार्रवाई कर सुलझाने में कामयाब रही है। मंत्री ने रविवार को शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि दोषियों को शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed