फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बैजनाथ में महिला चोर गिरोह सक्रिय

बैजनाथ में महिला चोर गिरोह सक्रिय

Wed, 06 Mar 2019 12:19 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ में महिला चोर गिरोह सक्रिय
बैजनाथ (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ के दौरान चोर गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। यह गिरोह दुकानदार को व्यस्त कर सामान उड़ा रहे हैं। मंगलवार को ऐसा ही मामला सामने आया, जब गिरोह के सदस्यों ने दिनदहाड़े मनियारी की एक दुकान से नकदी, मोबाइल व अन्य दस्तावेजों पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते पर मनियारी की दुकान अनु जनरल स्टोर से चोर मोबाइल और नकदी उड़ा ले गए। चोरी की शिकायत दुकान मालिक विनोद शर्मा ने पुलिस में दर्ज करवा दी है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि करीब शाम चार बजे उनकी दुकान पर पांच-छह औरतें ग्राहक बन कर आईं और पूजा का सामान दिखाने को कहा। सामान दिखाने के दौरान उन्होंने गल्ले के समीप रखे बैग को उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि बैग में 31 हजार रुपये नकद, दस हजार रुपये का एक मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज थे। बाद में पूरे मेले व बाजार में तलाश करने पर उन महिलाओं का कोई भी सुराग नहीं लग सका। उन्होंने कहा कि महिलाएं पहाड़ी व हिंदी भाषा का प्रयोग कर रही थीं। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिलाओं ने दुकान मालिक को व्यस्त कर दिया और मौका देख कर अन्य महिला ने बैग को उठा लिया। वहीं इस संदर्भ में डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed