फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पंजाब की महिला चिट्टे समेत गिरफ्तार

पंजाब की महिला चिट्टे समेत गिरफ्तार

Fri, 23 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पंजाब की महिला चिट्टे समेत गिरफ्तार
डमटाल (कांगड़ा)। नारकोटिक सेल के प्रभारी इंद्रजीत और उनकी टीम ने नाके के दौरान छन्नी बेली गांव से एक महिला को 3.71 ग्राम चिट्टे समेत गिरफ्तार किया है। इस संबंध में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि नारकोटिक सेल की टीम इंद्रजीत, एचएचसी संतोष कुमार, नवजोत सिंह, संदीप कुमार, जगदेव कुमार और रंजना देवी छन्नी बेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रही थी कि इस दौरान पंजाब के दीनानगर के दीड्डा गांव की महिला पुलिस को देखकर वहां से भागने की फिराक में थी। शक के आधार पर महिला आरक्षी ने उसे पकड़ा और तलाशी ली। इस दौरान महिला के कपड़ों से 3.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी नुरपुर नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed