फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बैजनाथ में एटीएम तोड़ उड़ाए 43 रुपये

बैजनाथ में एटीएम तोड़ उड़ाए 43 रुपये

Wed, 15 May 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ में एटीएम तोड़ उड़ाए 43 रुपये
एटीएम तोड़ कर उड़ाए 43 हजार
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे भी ले गए चोर
बैजनाथ में आधी रात को एसबीआई के एटीएम को बनाया निशाना
12:15 बजे से एटीएम के बाहर चक्कर लगाने के बाद ढाई बजे की चोरी
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। चोरों ने बैजनाथ शिव मंदिर के समीप एसबीआई के एटीएम को तोड़ कर चोर नकदी और सीसीटीवी कैमरा भी साथ ले गए हैं। पुलिस ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। चोरों ने एटीएम से 43100 रुपये चोरी किए हैं। एटीएम के अन्य बक्सों में करीब सात लाख रुपये की राशि सुरक्षित है। चोर केवल मात्र सबसे ऊपर वाले बक्से को ही तोड़कर ले जा सके हैं। पुलिस ने चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एटीएम को क्षतिग्रस्त देखकर बुधवार सुबह एटीएम के समीप रहने वाले आकाश शर्मा ने इसकी जानकारी संबंधित प्रतिनिधियों को दी। एटीएम की हार्ड डिस्क के रिकॉर्ड के अनुसार तीन लोग रात करीब सवा 12 बजे हाथ में औजार लेकर एटीएम के बाहर के चक्कर लगाकर हालात का जायजा लेते रहे। करीब 2:30 मिनट पर दुबले पतले लड़के ने एटीएम में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। पैसे के साथ आरोपी सीसीटीवी कैमरे को भी उखाड़ कर ले गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एटीएम की कैमरे की फुटेज में आई आरोपी की फोटो में लड़के ने मुंह पर कपड़ा बांधा है।
विज्ञापन

कस्बे में करीब आधा दर्जन एटीएम हैं, लेकिन किसी भी एटीएम पर चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। न ही व्यापार मंडल ने ऐसी व्यवस्था की है। ऐसे में एनएच के किनारे पर स्थापित इस एटीएम को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। हार्ड डिस्क के अनुसार चोरी की घटना को अंजाम देने में तीन युवक शामिल रहे हैं। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed