{"_id":"5c9a6d60bdec22764d26ee38","slug":"51553624416-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपरोला में चोरी लाखों के गहने किए वापस, चोर गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पपरोला में चोरी लाखों के गहने किए वापस, चोर गायब
विज्ञापन

व्यक्ति ने स्वयं फोन कर गहने वापस करने की कही थी बात
पुलिस कर रही मामले की जांच, दिल्ली जाकर लिए गहने
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ(कांगड़ा)। पपरोला बाजार में ज्यूलर्स की दुकान में हुई लाखों के गहनों की चोरी मामले में एक व्यक्ति ने गहनों से भरा बैग वापस कर दिया है, लेकिन चोरों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। मेरठ के एक व्यक्ति ने दिल्ली में आकर वर्मा ज्यूलर्स के मालिक को गहनों से भरा बैग सौंपा है। हालांकि, चोरी के दौरान पुलिस को दिए बयान के अनुसार इस बैग से 20 लाख रुपये के गहने कम हैं।
पपरोला बाजार में वर्मा ज्यूलर्स की दुकान में 18 फरवरी को अज्ञात चोरों ने करीब 78 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने चुरा लिए थे। चोरी के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने घटना स्थल से याक्ष्य जुटाए थे, लेकिन, चोरी का पता नहीं चल सका। चोरी के दो दिन बाद ही वर्मा ज्यूलर्स के मालिक को मेरठ के एक व्यक्ति ने अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर कहा था कि उनका चोरी हुआ सामान मेरे पास है। वह जल्द उनको यह सामान वापस कर देगा। वर्मा ज्यूलर्स ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस पर जांच शुरू कर दी। दो दिन के बाद दोबारा फिर फोन आया और व्यक्ति ने कहा कि दिल्ली में सामान वापस कर देगा। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस इस पर विश्वास नहीं कर पा रही थी। ऐसे में वर्मा ज्यूलर्स के मालिक अपने परिजन के साथ दिल्ली चले गए। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें निर्धारित स्थान पर आकर गहनों से भरा बैग दे दिया। बाद में पुलिस ने दिल्ली में गहनों से भरा बैग अपने कब्जे में ले लिया है। बैग में करीब 57 लाख के गहने बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है। साथ ही चोरी करने वाले व्यक्ति और बैग वापस करने वाले व्यक्ति के बारे भी पता लगाया जा रहा है। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरी के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा।