{"_id":"5b8ad90e42c79246361b2579","slug":"51535826190-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर घायल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से गिरकर घायल की मौत
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर की टकोली घिरथां पंचायत के सरोली गांव में पेड़ से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को करतार सिंह (60) घर के पास ही पेड़ पर चढ़कर पत्ते निकाल रहा है। अचानक वह पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। परिजन घायल को तुरंत रैहन अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे नागरिक अस्पताल नूरपुर रेफर कर दिया। उसके बाद उसे पठानकोट और आखिर में पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया। 29 अगस्त को करतार को चंडीगढ़ से घर पहुंचाया गया, उसी दिन दोपहर बाद करतार सिंह की मौत हो गई। करतार सिंह की पत्नि रोशनी देवी में बताया कि उपचार के लिए पूरा पैसा खर्च हो गया है। अब परिवार का पालन करना मुश्किल हो गया है। करतार सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उधर, पंचायत प्रधान परमजीत कौर, उपप्रधान उत्तम सिंह, जिला परिषद सदस्य जगदेव सिंह, बगीचा सिंह, राकेश , मदन सिंह ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।