{"_id":"5ad243154f1c1b57098b4841","slug":"51523729173-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में आग लगने से लाखों का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर में आग लगने से लाखों का सामान राख
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर में आग लगने से दुकान राख, लाखों का सामान जला
रक्कड़ की चौली पंचायत में हादसा, होई हताहत नहीं
स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाकर साथ लगते मकान बचाए
अमर उजाला ब्यूरो
रक्कड़ (कांगड़ा)। चौली पंचायत में रसोई गैस सिलिंडर में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। यह आग चाय और किराने से भरी यशपाल शर्मा की दुकान पर लगी। बताया जा रहा है कि दुकानदार यशपाल शर्मा दुकान में चाय बना रहा था। इस दौरान गैस सिलिंडर की पाइप को आग लग गई, जिसने देखते ही देेखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की इस घटना से दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। दुकान में लगी आग पर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि अगर आग पर जल्द काबू न पाया जाता तो साथ लगाती एक अन्य दुकान और रिहायशी मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान ममता कटवाल, नायब तहसीलदार रक्कड़ प्रोमिला धीमान, हलका पटवारी कलास सिंह और रक्कड़ पुलिस ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रधान ममता कटवाल ने अपनी जेब खर्च से उसे पांच हजार और नायब तहसीलदार रक्कड़ प्रोमिला धीमान ने 20 हजार रुपये, पूर्व ब्लाक उपचेयरमैन कमलेश शर्मा ने 2100 रुपये और अनुज शर्मा ने 1100 रुपये की फौरी राहत प्रभावित दुकानदार को दी।
बाक्स
अग्निशमन केंद्र की कमी हुई महसूस
विकास खंड परागपुर के तहत आती ग्राम पंचायत चौली में आगजनी की घटना ने क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र न होने की कमी को फिर से उजागर कर दिया। क्षेत्र में अगर आगजनी की घटना घट जाए तो यहां से करीब 50 किलोमीटर दूर डाडासीबा से अग्निशमन की गाड़ियों को बुलाना पड़ता है, जिनके पहुंचने तक आग सब कुछ स्वाह कर चुकी होती है।