फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कंडवाड़ी हत्याकांड में खून से सने कपड़े बरामद

कंडवाड़ी हत्याकांड में खून से सने कपड़े बरामद

Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
कंडवाड़ी हत्याकांड में खून से सने कपड़े बरामद
पालमपुर (कांगड़ा)। कंडवाड़ी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों के खून से सने कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं। ये कपड़े चाय के बागीचे से बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने 8 सितंबर को पूर्व सैनिक अनूप खत्री की हत्या के बाद खूने से सने अपने कपड़ों को चाय के बागीचे में फेंक दिया था और नए कपड़े पहन लिए थे। साथ ही जिस पाइप से आरोपियों ने पूर्व सैनिक पर वार किए थे, पुलिस ने वह पाइप भी बरामद कर ली है। उधर, इस मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है, जिसे पुलिस टीम पालमपुर ला रही है। इस मामले में अभी दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है। इस हत्याकांड में गोरखपुर से गिरफ्तार दूसरे आरोपी रविंद्र ने जहर खा लिया था जिसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, थाना प्रभारी पंचरुखी गंभीर सिंह ने आरोपियों के खून से सने कपड़े व वारदात में इस्तेमाल पाइप को कब्जे में लेने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed