फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दौलतपुर में पकड़े एटीएम कार्ड चोरी के प्रोफेशनल लुटेरे

दौलतपुर में पकड़े एटीएम कार्ड चोरी के प्रोफेशनल लुटेरे

Wed, 15 May 2019 12:07 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर में पकड़े एटीएम कार्ड चोरी के प्रोफेशनल लुटेरे
कांगड़ा। दौलतपुर में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की कोशिश करने के बाद भागने वाले दो शातिर आरोपियों को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को गिरफ्तार हरियाणा के जींद निवासी मुकेश और मोनू को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के बाद उनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनसे 13 अलग-अलग एटीएम कार्ड, 26200 रुपये की नकदी, लैपटॉप, स्कैनर बरामद किए हैं। आरोपियों की स्विफ्ट कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में आरोपी प्रोफेशनल लग रहे हैं। उनके पास से बरामद हुए सामान से इतना तो साफ है कि आरोपी मास्टरमाइंड हैं। हो सकता है कि आरोपी इससे पहले एटीएम लूट की वारदातों में शामिल रहे हों।
विज्ञापन

पुलिस सूत्र बताते हैं कि लैपटाप और एटीएम कार्ड मिलने से इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आरोपी ऑनलाइन जैसी ठगी न करते हों। आरोपियों का रिकार्ड जानने के लिए पुलिस ने निकटवर्ती राज्यों के थानों से भी संपर्क किया है। एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस गहन पूछताछ में जुट गई है। पुलिस पूछताछ में हर पहलू को खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed