इंदौरा में पुल का सामान चोरी करते तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
इंदौरा (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला के इंदौरा पुलिस थाना के खुबबड़ में तीन महिलाओं और एक पुरुष को वर्कशॉप से सामान चोरी करते पकड़ा गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अभिनव चौधरी ने इंदौरा थाना में सूचना दी कि खुबबड़ में बन रहे पुल की वर्कशॉप से तीन महिलाएं और एक व्यक्ति लोहे का सामान चोरी कर रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने चारों को सामान और उनके ऑटो के साथ मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र ओम प्रकाश, सरस्वती, अंजू ममता व पूजा निवासी ढांगू कॉलोनी के रूप में हुई है। उधर, इंदौरा थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने कहा कि चारों का मेडिकल करवाया गया है। शुक्रवार को चारों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।