फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   धर्मशाला अस्पताल ने रंगे हाथों पकड़ा बुजुर्ग जेब कतरा

धर्मशाला अस्पताल ने रंगे हाथों पकड़ा बुजुर्ग जेब कतरा

Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल ने रंगे हाथों पकड़ा बुजुर्ग जेब कतरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में सुरक्षा कर्मचारियों ने एक जेब कतरे को रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा है। उसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार सिद्धवाड़ी का रमेश जब पर्ची बना रहा था तो उस समय उसकी जेब से जेब कतरे ने पर्स निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान सुरक्षा कर्मचारी ने जेब कतरे की पर्स निकालते हुए वीडियो और फोटो भी ले ली। वहीं, जेब काटने की भनक उसी समय रमेश कुमार को भी लग गई। इसके बाद धर्मशाला अस्पताल में पकड़े गए चोर को लेकर खूब हंगामा हुआ। चोरी करते हुए पकड़े गए व्यक्ति का नाम तिलक राज (78) फरीदाबाद निवासी है। पकड़े जाने के बाद बुजुर्ग ने बचने के लिए कई बहाने बनाए, लेकिन रंगे हाथों पकड़े जाने और वीडियो फुटेज होने के कारण मामला पूरी तरह से साफ हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस थाना धर्मशाला को दी। पुलिस ने धर्मशाला अस्पताल में मौके पर जाकर शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। इसके बाद पुलिस ने फरीदाबाद निवासी बुजुर्ग को पुलिस हिरासत में रख लिया है। बता दे कि धर्मशाला अस्पताल में पिछले एक माह से भी अधिक समय से चोरी होने की घटनाओं की सूचना अस्पताल प्रशासन को मिल रही थी। बावजूद इसके सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा कर्मचारी होने पर भी चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अभी दो दिन पहले ही धर्मशाला अस्पताल में चोरी होने की बात पर गलत व्यक्ति को पकड़े जाने के मामले में सुरक्षा कर्मचारियों की खूब फजीहत हुई थी। साथ ही प्रशासन के सीसीटीवी कैमरों पर भी सवालिया निशान उठ रहे थे। इसके बाद सुरक्षा को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया था। इतना ही नहीं सुरक्षा कर्मचारी बिना वर्दी के भी अस्पताल में चक्कर लगा रहे थे। ऐसे में शक के दायरे में आने वाले व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए वीडियो बनाया गया है। उधर, सिद्धबाड़ी के रमेश ने बताया कि पर्ची बनाते समय उनकी जेब से पर्स निकालने का प्रयास हुआ है। जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश महाजन ने कहा कि अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाएं होने की सूचना मिल रही थी। एक व्यक्ति को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इस मामले की जांच अब पुलिस कर रही है। उधर, एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed