{"_id":"59a703364f1c1b56738b47a9","slug":"31504117558-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलोहड़ा सोसायटी के सेल्समैन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलोहड़ा सोसायटी के सेल्समैन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। जवाली पुलिस थाना में कोर्ट के आदेश पर पलोहड़ा सोसायटी के सेल्समैन पर 420 का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार दि कृषि को- ऑपरेटिव सोसायटी पलोहड़ा के प्रधान जनम सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि सोसायटी में कार्यरत सेल्समैन सुंदर सिंह बलौरिया ने विभाग की भेजी गई चित्रा राजमाह में घटिया राजमाह की मिलावट कर राशनकार्ड धारकों को दिया है।
सेल्समैन पर आरोप लगाया था कि उसने चित्रा राजमाह के पैकेट को खोलकर उसमें घटिया राजमाह की मिलावट की है, जिसको फूड इंस्पेक्टर की देखरेख में जब्त करके सील किया गया था। उन्होंने कहा कि 10 मार्च, 2017 को सेल्जमैन सुंदर सिंह के यहां दो क्विंटल 18 किलो 100 ग्राम मिलावटी राजमाह सील किया था। इसके साथ खाली लिफाफों का भी एक बैग पकड़ा था। जनम सिंह ने कहा कि राशनकार्ड धारकों की शिकायत पर इसका खुलासा हुआ था। इस कारण ही मिलावट किए गए राजमाह की खेप को सील किया गया। डीएसपी जवाली वीर बहादुर ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सुंदर सिंह के खिलाफ 420, 409 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।