फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टटवाली पंचायत में जेवरात व नकदी ले गए चोर

टटवाली पंचायत में जेवरात व नकदी ले गए चोर

Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
टटवाली पंचायत में जेवरात व नकदी ले गए चोर
घर के ताले तोड़ा जेवरात और नकदी ले गए चोर
विज्ञापन

रे पुलिस चौकी की टटवाली पंचायत में वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
रे (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रे की टटवाली पंचायत में चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार टटवाली के शाम मुरारी के घर में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य अपने रिश्तेदार की शादी में दिल्ली गए थे। जब वे मंगलवार सुबह शादी से लौटकर घर पहुंचे, तो घर के सभी ताले टूटे हुए थे। चोर घर में रखी चेनी, टॉप्स, अंगूठी और नथ सहित सभी जेवरात ले गए। इसके अलावा दस हजार रुपये की नकदी भी ले गए। जेवरात की कीमत लगभग एक लाख बताई जा रही है। घर के सदस्य ने चोरी की सूचना प्रधान कुलबीर चंद धीमान को दी। उसके बाद प्रधान ने पुलिस चौकी रे को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, रे चौकी प्रभारी कुलदीप चंद ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed