फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   2 सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा ठगी का आरोपी

2 सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा ठगी का आरोपी

Thu, 05 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
2 सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा ठगी का आरोपी
धर्मशाला।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की शाहपुर ब्रांच में ठगी का शिकार हुई युवती को दो सप्ताह बाद भी न्याय नहीं मिला है। आज दिन तक पुलिस न तो युवती को ठगने वाले शातिर का पता लगा सकी है और न ही युवती से ठगे गए 36 हजार रुपयों की भरपाई हो पाई है।

पीएनबी की शाहपुर ब्रांच में ठगी का शिकार हुई युवती ने 19 मार्च को ही शाहपुर थाना में ठगी का मामला दर्ज करवा था। शाहपुर पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो शातिर की पहचान हो पाई है और न ही इस संदर्भ में जांच आगे बढ़ पाई है। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को शाहपुर में पंजाब नेशनल बैंक में पैैसे जमा करने आई युवती को एक अंजान व्यक्ति मूर्ख बनाकर रफूचक्कर हो गया था। भरनोली गांव की पूजा देवी पुत्री कर्मचंद पीएनबी की शाखा में पैसे जमा करवाने गई थी। कैश काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने उसे मशीन से पैसे जमा करवाने की सलाह दी थी। इस पर युवती मशीन के पास गई लेकिन पैसे जमा करने की जानकारी के अभाव में उसने साथ खड़े व्यक्ति को बैंक का कर्मचारी समझकर 36,000 रुपए मशीन में जमा करने को दे दिए थे। युवती खुद भी वहीं खड़ी रही, लेकिन उस व्यक्ति ने युवती को बातों में उलझाए रखा और वहां से रफूचक्कर हो गया। युवती ने इस बारे में बैंक प्रबंधन से बात ही तो उसे वहां से कोई उचित जवाब नहीं मिला। उसके बाद युवती ने शाहपुर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं इस संदर्भ में पीएनबी शाहपुर ब्रांच के मैनेजर ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। बैंक ने उस दिन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है, लेकिन शातिर ठग की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेगी।
-गंभीर चंद, थाना प्रभारी, शाहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed