फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई लोक संपर्क विभाग की अधिकारी

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई लोक संपर्क विभाग की अधिकारी

Sat, 27 Apr 2019 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई लोक संपर्क विभाग की अधिकारी
गगल (कांगड़ा)। ऑनलाइन ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में लोक संपर्क विभाग रांची (झारखंड) में मीडिया प्रबंधन का कार्य देख रही एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई। महिला के खाते से साढ़े 46 हजार रुपये साफ हो गए। इस संदर्भ में महिला ने पुलिस थाना गगल में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाने में दी शिकायत में लोक संपर्क विभाग रांची झारखंड में मीडिया प्रबंधन पर कार्य कर रही नेहा वैद्य ने बताया कि वह शादी समारोह में भाग लेने के लिए अपने घर बगली आई हुई है। इस दौरान उसने 24 अप्रैल को अपने पिता के साथ पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से दोपहर को 5000 रुपये निकलवाए और घर वापस आ गए। इसके करीब आधे घंटे बाद उनके मोबाइल पर बैंक अकाउंट से पैसे निकलवाने के मैसेज आने शुरू हो गए। इस दौरान उनके खाते से 46500 निकाले गए। उन्होंने बताया कि उनके खाते से चार बार दस-दस हजार रुपये, एक बार 5000 रुपये और एक बार 1500 रुपये उनके खाते से निकाले जाने के मैसेज आए। नेहा ने हैरानी जताई कि उन्होंने न तो किसी को अपना एटीएम कार्ड दिया और न ही किसी को ओटीपी नंबर बताया। बावजूद इसके उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकलना हैरानी भरा है।
विज्ञापन

वहीं मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना गगल के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि महिला ने बैंक अकाउंट से ऑनलाइन पैसे निकालने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed