फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गुम्मर स्कूल से चोरी हुई ठेकेदार की शटरिंग की 65 प्लेटें

गुम्मर स्कूल से चोरी हुई ठेकेदार की शटरिंग की 65 प्लेटें

Fri, 16 Nov 2018 11:03 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
गुम्मर स्कूल से चोरी हुई ठेकेदार की शटरिंग की 65 प्लेटें
गुम्मर स्कूल से ठेकेदार की शटरिंग की 65 प्लेटें चोरी
विज्ञापन

ठेकेदार ने पुलिस थाना ज्वालामुखी में दर्ज करवाई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के गुम्मर गांव में एक सरकारी स्कूल से चोरों ने ठेकेदार की शटरिंग की 65 प्लेटें चोरी कर ली हैं। इस संदर्भ में पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार गुम्मर के सरकारी स्कूल में ठेकेदार दिलराज बाहडी निवासी बनखंडी निर्माणाधीन बिल्डिंग का कार्य करवा रहा है। इस दौरान 15 नवंबर को जब ठेकेदार का मुंशी काम पर पहुंचा तो 65 शटरिंग की प्लेटें गायब पाईं। इसकी सूचना ठेकेदार को दी। साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी प्लेटों को ढूंढा। वहीं मुंशी ने ठेकेदार के कहने पर एक शिकायत पत्र ज्वालामुखी पुलिस थाना में दे दिया है और चोरों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। ठेकेदार दिलराज ने बताया कि मुंशी ने शिकायत पत्र थाना में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed