फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जवाली पुलिस ने चिचड़ खड्ड में पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति

जवाली पुलिस ने चिचड़ खड्ड में पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति

Wed, 27 Feb 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
जवाली पुलिस ने चिचड़ खड्ड में पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति
जवाली पुलिस ने चिचड़ खड्ड में पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। जवाली पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान नेपाल मूल के एक व्यक्ति को चिचड़ खड्ड में पकड़ा है। पुलिस उसे पकड़कर जवाली थाने ले गई। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान के लिए सोलदा निवासी राणो देवी को बुलाया। महिला ने कहा कि पकड़ा गया व्यक्ति वही है, जिसने मंगलवार को उसके घर में आकर पांच व्यक्तियों को खाना बनाने की बात कही थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम नहीं बताया है। बता दें कि मंगलवार सायं एक व्यक्ति सोलदा गांव में राणो देवी के घर आया था और महिला को पांच आदमियों के लिए खाना बनाने की बात कही थी। इसकी सूचना महिला ने पंचायत प्रधान को दी थी। प्रधान ने इस बारे में जवाली पुलिस को अवगत करवाया था। उसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया था। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस ने नेपाल मूल के के व्यक्ति को पकड़ा है, जिससे सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed