फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सुनार की दुकान से उड़ाई सोने की चेन

सुनार की दुकान से उड़ाई सोने की चेन

Sat, 16 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुनार की दुकान से उड़ाई सोने की चेन
नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के डूंगा बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक अज्ञात शख्स सुनार की दुकान से सोने की चेन उड़ाकर भाग गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डूंगा बाजार में सुनार की दुकान करने वाले रशपाल पुरी ने नूरपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और पायल दिखाने के लिए कहा। जब दुकानदार उसे पायल दिखाने लगा तो उसने शोकेस खोलकर सोने की चेन निकाली और भागने लगा। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने आरोपी को पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। हालांकि, आरोपी अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर ही छोड़कर भाग गया। रक्षपाल पुरी ने बताया कि सोने की चेन 9.30 ग्राम की थी जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये है। नूरपुर थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसी समय हर जगह पर नाके लगा दिए। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मोटरसाइकिल मालिक के बारे में पता लगाया जाएगा और जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed