{"_id":"5bbf944abdec2250575d136b","slug":"181539281994-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाये दो कारों के टायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने उड़ाये दो कारों के टायर
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने उड़ाए दो कारों के टायर
डरोह (कांगड़ा)। स्थानीय पंचायत डरोह के तरेंबू गांव में सड़क किनारे खड़ी दो कारों के चोरों ने टायर उड़ा लिए। वहीं, एक घर में सोई महिला के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने का भी चोरों ने प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक तरेंबू गांव में बीती रात चोरों ने सड़क किनारी खड़ी एक मारुति कार (पीबी02एडब्ल्यू- 1268) के आगे के दोनों टायर चुरा लिए। इसके अलावा उसी के साथ खड़ी एक अन्य मारुति वैन (एचपी-37एफ-1896) के टायरों पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया। वहीं, चोरों ने पास के एक घर में चोरी का भी प्रयास किया। घर में सो रही चंचलो देवी के कानों से बालियां छीनने का प्रयास किया, लेकिन महिला जाग गई और चोर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं, इस संदर्भ में भवारना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।